विदेश

पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल, अटॉर्नी जनरल ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने अयाज सादिक को चुना असेंबली अध्यक्ष, हंगामा जारी

पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक वह अब इसके प्रमुख कानूनी अधिकारी के रूप में सरकार की कार्रवाई का बचाव नहीं कर सकते.

पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल, अटॉर्नी जनरल ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने अयाज सादिक को चुना असेंबली अध्यक्ष, हंगामा जारी
पाकिस्तानी संसद (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) के अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान ने इस्तीफा (Attorney General of Pakistan Resigns) दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक वह अब इसके प्रमुख कानूनी अधिकारी के रूप में सरकार की कार्रवाई का बचाव नहीं कर सकते. वहीं विपक्ष ने अयाज सादिक (Ayaz Sadiq) को नेशनल असेंबली (National Assembly) के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया है. शहबाज शरीफ ने इमरान खान को गद्दार बताया है. वहीं संसद में विपक्षी नेताओं ने डेरा  जमा लिया है और हंगामा जारी है. प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भंग कर दिया है. कहा जा रहा है कि 90 दिनों के अंदर चुनाव होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).