Fawad Chaudhry Left PTI: इमरान खान को एक और झटका, फवाद चौधरी ने छोड़ा साथ, पीटीआई से दिया इस्तीफा
इमरान खान के बेहद करीबी और उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री फवाद चौधरी ने पीटीआई से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को भड़की हिंसा की निंदा की थी.
पाकिस्तान में इमरान खान को एक और झटका लगा है. इमरान खान के सहयोगी फवाद चौधरी ने PTI से इस्तीफा दे दिया है. फवाद चौधरी इमरान खान की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री थे. इससे पहले एक बयान में फवाद ने 9 मई को हुई हिंसा की भी निंदा की थी.
बता दें कि 9 मई के बाद पूरे पाकिस्तान में भड़की हिंसा को लेकर पीटीआई के कई वरिष्ठ नेता इमरान खान का साथ छोड़ चुके हैं. एक के बाद एक पीटीआई के बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं. इन नेताओं में अब तक सबसे बड़ा नाम फवाद चौधरी का ही है.
Ref. My earlier statement where I unequivocally condemned 9th May incidents, I have decided to take a break from politics, therefore, I have resigned from party position and parting ways from Imran Khan
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) May 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

