विदेश

Shinzo Abe: गोली लगने के बाद जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को पड़ा दिल का दौरा, दी जा रही है सीपीआर थेरेपी

पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है, जहां फायरिंग के दौरान वो गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई है. ऐसे में उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है.

Shinzo Abe: गोली लगने के बाद जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को पड़ा दिल का दौरा, दी जा रही है सीपीआर थेरेपी
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Photo Credits: Twitter)

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister of Japan) शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर जानलेना हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया. फायरिंग के दौरान वो गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई है. ऐसे में उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है. शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उन पर जानलेवा हमला क्यों किया गया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

आपको बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं और वो साल 2012 से वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं. आबे साल 2006 से साल 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने 12 सितंबर 2007 को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).