टेक

Twitter Blue Tick: मस्क के ऐलान के बाद ट्विटर ने हटाने शुरू क‍िए ब्लू टिक, सीएम योगी, राहुल गांधी, केजरीवाल, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख समेत इन हस्तियों के हटे

एलन मस्क के ऐलान के बाद ट्विटर से वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए हैं. जिन लोगों ने ब्लू ट‍िक प्लान के लिए पेमेंट नहीं क‍िया है. भारत में सीएम योगी, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बीएसपी प्रमुख मायावती, सच‍िन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों के ब्‍लू ट‍िक ट्विटर से हटा लिए गए हैं

Twitter Blue Tick: मस्क के ऐलान के बाद ट्विटर ने हटाने शुरू क‍िए ब्लू टिक, सीएम योगी, राहुल गांधी, केजरीवाल, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख समेत इन हस्तियों के हटे
Twitter

Twitter Blue Tick: एलन मस्क के ऐलान के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए हैं. जिन लोगों ने ब्लू ट‍िक प्लान के लिए पेमेंट नहीं क‍िया है.  भारत में सीएम योगी, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बीएसपी प्रमुख मायावती, सच‍िन तेंदुलकर, विराट कोहली, बिग बी अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान समेत कई हस्तियों के ब्‍लू ट‍िक ट्विटर से हटा लिए गए हैं.बता दें कि  लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान मस्क ने 12 अप्रैल को ही कर द‍िया था.  उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा. मस्क ने कहा था क‍ि अगर ब्लू टिक चाहिए ​तो इसके लिए हर महीने भुगतान करना पड़ेगा.

बता दें कि अगर कोई यूजर ब्लू टिक चाहता है, या पहले से मिले ब्लू टिक को बरकरार रखना चाहता है, तो उसे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. भारत में ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये से शुरू होता है. मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).