टेक

SpaceX Starship Launch: लॉन्च बाद आसमान में फट गया स्पेसएक्स का रॉकेट, सबसे बड़ा Rocket प्रक्षेपण फेल, VIDEO में देखें धमाका

रॉकेट को दक्षिणी टेक्सास में बोका चिका स्थित स्टारेबस से छोड़ा गया. लॉन्च के बाद करीब 33 किलोमीटर की ऊंचाई पर रॉकेट फट गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

SpaceX Starship Launch: लॉन्च बाद आसमान में फट गया स्पेसएक्स का रॉकेट, सबसे बड़ा Rocket प्रक्षेपण फेल, VIDEO में देखें धमाका
(Photo Credit : Twitter)

SpaceX Starship Launch Fail:  स्पेसएक्स (SpaceX) इतिहास रचते-रचते रह गया. मंगल पर इंसानों को ले जाने वाले रॉकेट स्टारशिप (Starship) को लॉन्च किया गया, लेकिन लॉन्चिंग के चार मिनट बाद ही रॉकेट में धमाका हो गया. रॉकेट को दक्षिणी टेक्सास में बोका चिका (Boca Chica) स्थित स्टारेबस (Starbase) से छोड़ा गया. लॉन्च के बाद करीब 33 किलोमीटर की ऊंचाई पर रॉकेट फट गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

स्टारशिप दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट है. इसकी ऊंचाई 394 फीट है. व्यास 29.5 फीट है. यह रॉकेट दो हिस्से में बंटा है. ऊपर वाला हिस्सा जिसे स्टारशिप कहते हैं. यह अंतरिक्ष में यात्रियों को लेकर मंगल तक जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).