टेक

Jio 5G Services in 11 Cities: नए साल पर जियो का धमाका, लखनऊ-औरंगाबाद समेत इन 11 शहरों में 5G सर्विस शुरू

जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ दे रहा है. इन्वाइट किए गए यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1GBPS स्पीड और अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है.

Jio 5G Services in 11 Cities: नए साल पर जियो का धमाका, लखनऊ-औरंगाबाद समेत इन 11 शहरों में 5G सर्विस शुरू
(Photo Credit : Twitter/shubhamrai80)

Jio 5G Services in 11 Cities: रिलायंस जियो ने 11 शहरों में अपनी True 5G सेवाओं के सबसे बड़े मल्टी-स्टेट लॉन्च की घोषणा की है. Jio के मुताबिक लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेरा बस्सी में 5G सेवा शुरु की जाएगी. इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ करेंगे.

जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ (Jio Welcome Offer) दे रहा है. इन्वाइट किए गए यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1GBPS स्पीड और अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).