टेक

Elon Musk का ऐलान, Twitter पर 'ब्लू टिक' के लिए हर महीने देने होंगे 8 डॉलर, मिलेंगी ये सुविधाएं

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर वैरिफाइड एकाउंट्स के लिए फीस तय कर दी है. मस्क ने ऐलान करते कहा कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर फीस के रूप में देने होंगे.

Elon Musk का ऐलान, Twitter पर 'ब्लू टिक' के लिए हर महीने देने होंगे 8 डॉलर, मिलेंगी ये सुविधाएं
एलन मस्क (Photo: Facebook)

टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर खरीदने के बाद एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) ट्विटर पर वैरिफाइड एकाउंट्स के लिए फीस तय कर दी है. मस्क ने ऐलान करते कहा कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर फीस के रूप में देने होंगे. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस हर देश में अलग-अलग होगी. Twitter के मालिक एलन मस्क ने खुद ट्वीट करके Twitter Blue सब्सक्रिप्शन की प्राइसिंग का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत लोगों को क्या फायदे मिलेंगे.

ट्विटर  ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत ये फीचर्स मिलेंगे:

रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी.  मस्क के मुताबिक इस फीचर की वजह से स्पैम और स्कैम पर लगाम कसी जा सकेगी.

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स अब लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे.

ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे.

एलन मस्क ने ये भी कहा है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो ट्विटर  ब्लू  सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).