टेक

Twitter Layoffs 2022: ट्विटर से निकाले गए कर्मचारियों को इन कंपनियों से मिला Job का बंपर ऑफर, कहा- हम Musk की तरह नहीं

ट्विटर के करीब आधे कर्मचारी या लगभग 3,700 स्टाफ को निकाला जा चुका है. ऐसे में टेक्नोलॉजी कंपनियां ट्विटर से निकाले गए हजारों टैलेंटेड कर्मचारियों को अपनी तरफ लुभाने में जुटी हुई हैं.

Twitter Layoffs 2022: ट्विटर से निकाले गए कर्मचारियों को इन कंपनियों से मिला Job का बंपर ऑफर, कहा- हम Musk की तरह नहीं

ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कंपनी के बड़े अधिकारियों से लेकर छोटे कर्मचारियों तक की छंटनी की. ट्विटर के करीब आधे कर्मचारी या लगभग 3,700 स्टाफ को निकाला जा चुका है. ऐसे में टेक्नोलॉजी कंपनियां ट्विटर से निकाले गए हजारों टैलेंटेड कर्मचारियों को अपनी तरफ लुभाने में जुटी हुई हैं.

सॉफ्टवेयर स्टार्टअप CoderPad में रिक्रूटमेंट के सीईओ अमंडा रिचर्डसन (CEO Amanda Richardson) ने ट्विटर छोड़ने वालों के लिए एक खुली चिट्ठी छापी है. उन्होंने कहा "टेकओवर के बाद उन्होंने जो किया, वह 'बेहद निराशाजनक, कष्टदायक और हतोत्साहित करने वाला' था. कोडरपैड में हम मानते हैं कि आपकी स्किल ही सब कुछ है.

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Hubspot की चीफ पीपुल ऑफिसर केटी बुर्के ने भी मस्क द्वारा किए गए छंटनी को लेकर नाराजगी जाहिर की है. लिंक्डइन पोस्ट (Linkedin Post) पर केटी ने लिखा, 'बड़े लीडर बहस को स्वीकार करते हैं और असहमति आपको बेहतर बनाती है और यह प्रक्रिया का हिस्सा है. अगर आप ऐसी जगह चाहते हैं, जहां आप लोगों से असहमति जता सकते हैं, हबस्पॉट भर्ती कर रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).