Vande Mataram During India vs Malaysia Finals: गेम में टीम इंडिया की वापसी के बाद वंदे मातरम से गूंज उठा पूरा स्टेडियम, खड़े हो गए रोंगटे; देखें वीडियो
टीम इंडिया और मलेशिया के बीच एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खिताबी मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं. टीम इंडिया ने चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.
टीम इंडिया और मलेशिया के बीच एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खिताबी मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं. टीम इंडिया ने चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया एक समय 3-1 से पीछे चल रहीं थीं, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के भीतर दो शानदार गोल दाग कर टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की. इसके बाद चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग टीम इंडिया ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. अब टीम इंडिया सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में स्टेडियम में बैठे लोगों ने वंदे मातरम गाने लगे. दरअसल, गेम में टीम इंडिया की वापसी के बाद पूरा स्टेडियम वंदे मातरम से गूंज उठा. जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जोश आया और शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई.
The chants of Vande Mataram fill the stadium after India comes back into the game. #HockeyIndia #IndiaKaGame #HACT2023 pic.twitter.com/Mn5ccxSG4A
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

