खेल

UFC 317 Tournament 2025: अलेक्जेंडर पैंटोया ने युएफसी 317 में न्यूजीलैंड के काई कारा-फ्रांस को हराकर चौथी बार फ्लाइवेट खिताब का सफल बचाव किया

ब्राज़ील के फाइटर अलेक्जेंडर पंटोजा ने एक बार फिर साबित किया कि वह UFC फ्लाईवेट डिविजन के निर्विवाद चैंपियन हैं. UFC 317 के को-मेन इवेंट में उन्होंने न्यूजीलैंड के काय कारा-फ्रांस को तीसरे राउंड में रेयर-नेकेड चोक तकनीक से हराकर खिताब का सफलतापूर्वक चौथी बार बचाव किया. .

UFC 317 Tournament 2025: अलेक्जेंडर पैंटोया ने युएफसी 317 में न्यूजीलैंड के काई कारा-फ्रांस को हराकर चौथी बार फ्लाइवेट खिताब का सफल बचाव किया
Photo Credits: @Sports Centre Brasil-X (formerly Twitter)

UFC 317 Tournament 2025: ब्राज़ील के दिग्गज  मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर अलेक्ज़ेंडर पैंटोजा ने UFC 317 में न्यूजीलैंड के काई कारा-फ्रांस को हराकर वर्ल्ड फ्लाईवेट चैंपियनशिप खिताब का चौथी बार सफलतापूर्वक बचाव किया. यह रोमांचक मुकाबला अमेरिका के नेवादा स्थित टी-मोबाइल एरेना में खेला गया.  35 वर्षीय पैंटोजा ने तीसरे राउंड में ग्राउंड गेम में पूरी तरह दबदबा दिखाया और रेयर-नेकेड चोक तकनीक से कारा-फ्रांस को सबमिट कर दिया. इस जीत के साथ ही पैंटोजा UFC फ्लाईवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (14) दर्ज करने वाले फाइटर बन गए हैं. यह मुकाबला UFC 317 के को-मेन इवेंट के रूप में लड़ा गया था, जिसमें पैंटोजा की रणनीति और अनुभव ने निर्णायक भूमिका निभाई. उनकी यह जीत फ्लाईवेट डिविजन में एक नया इतिहास रचने वाली रही. यह भी पढ़े: IDTT vs NRK, TNPL 2025 Live Streaming: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आज खेला जाएगा आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस बनाम नेल्लाई रॉयल किंग्स मुकाबला, यहां जानें कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

अलेक्जेंडर पंटोजा ने बरकरार रखा UFC फ्लाईवेट चैंपियनशिप खिताब

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).