खेल

Sreejesh Video: गोलकीपर श्रीजेश ने ऐसे दिलाई टीम इंडिया को सेमीफाइनल की टिकट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो गोलकीपर श्रीजेश रहे, श्रीजेश ने अपने आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन से टीम इंडिया को सेमीफाइल की टिकट दिलाई.

Sreejesh Video: गोलकीपर श्रीजेश ने ऐसे दिलाई टीम इंडिया को सेमीफाइनल की टिकट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गोलकीपर श्रीजेश (Photo Credits: Twitter)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो गोलकीपर श्रीजेश रहे, श्रीजेश ने अपने आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन से टीम इंडिया को सेमीफाइल की टिकट दिलाई. फुल टाइम तक मैच 1-1 की बराबरी पर था, जिससे मैच शूटऑफ में पहुंचा, जहां भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने भारत को जीत दिलाने के लिए पूरी जान लगा दी. पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बन गया था. ब्रिटेन तीसरा गोल दागने की ओर बढ़ रहा था, लेकिन श्रीजेश ने अपनी चतुराई दिखाई और ब्रिटेन के खिलाड़ी को गोल मिस करने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने गोल कर 3-2 की बढ़त बनाई और मैच जीत लिया. सोशल मीडिया पर श्रीजेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी के गोल करने के इरादे पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को ही क्वार्टरफाइनल में हराया था और सेमीफाइनल में पहुंचे थे. रोमांचक मैच में जबरदस्त जीत! भारतीय हॉकी टीम ने शूट-आउट थ्रिलर में ब्रिटेन को रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).