Shooting At Paris Olympic 2024: शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक के लिए किया क्वालीफाई, रिदम और अर्जुन सिंह चीमा की जोड़ी हुई बाहर
पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह सोमवार को फ्रांस के चेटौरॉक्स में क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहे. इसी के साथ यह जोड़ी अब पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे. बता दें की मनु और सरबजोत ने कुल 580 अंक हासिल किए.
Shooting At Paris Olympic 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह सोमवार को फ्रांस के चेटौरॉक्स में क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहे. इसी के साथ यह जोड़ी अब पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे. बता दें की मनु और सरबजोत ने कुल 580 अंक हासिल किए. मंगलवार को कांस्य पदक के लिए भारतीय जोड़ी का सामना ओह ये जिन और ली वोनहो से होगा, क्योंकि कोरिया गणराज्य की जोड़ी 579 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही. इसके अलावा रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा की दूसरी भारतीय जोड़ी 576 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रही और पदक दौर में जगह नहीं बना पाई. वहीं तुर्किये और सर्बिया, जो क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे, स्वर्ण पदक मैच में भाग लेंगे.
शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक के लिए किया क्वालीफाई
🔫 Manu Bhaker & Sarabjot Singh qualify for the 10m Air Pistol Mixed Team Bronze Medal Match.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #shooting pic.twitter.com/zRB7Do5ngJ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

