Paris Olympics 2024 Table Tennis Live Streaming In India: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा दिखाएंगी अपना जलवा, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्टीमिंग
खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का आज पांचवां दिन है. आज भारतीय दिग्गज निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी मुकाबलों में अपना जलवा बिखेरेंगे. भारत पेरिस ओलंपिक में अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. वैसे ओलंपिक के पांचवें दिन (31 जुलाई) भारत को एक भी मेडल मैच नहीं है.
Paris Olympic 2025 Day 5 Live Streaming: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का आज पांचवां दिन है. आज भारतीय दिग्गज निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी मुकाबलों में अपना जलवा बिखेरेंगे. भारत पेरिस ओलंपिक में अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. वैसे ओलंपिक के पांचवें दिन (31 जुलाई) भारत को एक भी मेडल मैच नहीं है. आज भारतीय एथलीट्स निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग मुकाबले होने हैं. मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है. राउंड ऑफ 32 में मनिका बत्रा का मुकाबला फ्रेंच पैडलर पृथिका पवाड़ से हुआ. मनिका ने पवाड़ को क्लीन स्वीप किया. जिसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली. मनिका बत्रा ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं. राउंड ऑफ 16 में मनिका बत्रा का मैच रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं. स्पोर्ट्स18 नेटवर्क चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. पुरुषों के तीरंदाजी मैचों का लाइव-स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प JioCinema मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में उपलब्ध होगा.
पोस्ट देखें:
#Olympics Broadcast Schedule, July 31 #Paris2024
All #TeamIndia's LIVE action on DD Sports 📺 pic.twitter.com/6jjWK9F7c5
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

