खेल

Neeraj Chopra Wins Silver Medal: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

Neeraj Chopra Wins Silver Medal: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा (Photo Credits: Twitter)

Neeraj Chopra Wins The Silver Medal In World Championship: अमेरिका के यूजीन में खेली जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championship) के फाइनल में खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं. उनसे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था. चैम्पियनशिप में पीटर्स ने गोल्ड मेडल जीता है. आज के खेल में नीरज के तीन थ्रो फाउल रहे.

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में फेल हो गए थे. उनके पहले थ्रो को फाउल घोषित किया गया. इसके बाद चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका. नीरज ने तीसरे और चौथे राउंड में लगातार अपने प्रदर्शन को सुधारा. वह तीसरे राउंड में 86.37 और चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकने में सफल रहे. नीरज पांचवें राउंड में फेल हो गए. चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च 88.09 स्कोर के साथ कांस्य जीतने में सफल हुए.

नीरज चोपड़ा की मांसरोज देवी ने अपने बेटे के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर कहा कि हमें बहुत खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई,  हमें यकीन था कि वह इस आयोजन में पदक जीतेंगे.

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).