Mary Kom Retires: भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम हुई सेवानिवृत्त, 6 बार रही विश्व चैंपियन
भारतीय मुक्केबाजी के दिग्गज और ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम सेवानिवृत्त हो गए. क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के नियम पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 वर्ष की आयु तक विशिष्ट स्तर पर लड़ने की अनुमति देते हैं.
Mary Kom Retires: भारतीय मुक्केबाजी के दिग्गज और ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम सेवानिवृत्त हो गए. क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के नियम पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 वर्ष की आयु तक विशिष्ट स्तर पर लड़ने की अनुमति देते हैं. मैरी कॉम 41 वर्ष की हो गई है. मैरी कॉम ने मुक्केबाजी इतिहास में कई कीर्तिमान रचे हैं. मैरी कॉम विश्व की पहली महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने छह बार विश्व विजेता का खिताब जीता है. वहीं, 5 बार की एशियाई चैंपियन, 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थी. उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. 2006 में मैरीकॉम को पद्मश्री, 2009 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया.
देखें ट्वीट:
Indian boxing legend and Olympic medallist #MaryKom retires, as the International Boxing Association's rules allow male and female boxers to fight in elite-level only till the age of 40. pic.twitter.com/CtgK2evI8V
— DD News (@DDNewslive) January 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

