Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, Diamond League Final जीतने वाले पहले भारतीय बने, देखिए VIDEO
नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल जीत लिया है. नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं.
Neeraj Chopra 1st Indian To Win Diamond League Trophy: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का शानदार प्रदर्शन जारी है. नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल जीत लिया है. नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं.
डायमंड लीग फाइनल में चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे. नीरज ने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण, 2018 में एशियाई खेलों का स्वर्ण, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रजत पदक जीता है. उनकी ख्वाहिश डायमंड ट्रॉफी जीतने की थी, जो अब पूरी हो गई है.
नीरज ने ग्रोइन इंजरी के चलते बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया था. नीरज इंजरी से उबरने के लिए जर्मनी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरे जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है.
Golds,Silvers done, he gifts a 24-carat Diamond 💎 this time to the nation 🇮🇳🤩
Ladies & Gentlemen, salute the great #NeerajChopra for winning #DiamondLeague finals at #ZurichDL with 88.44m throw.
FIRST INDIAN🇮🇳 AGAIN🫵🏻#indianathletics 🔝
X-*88.44*💎-86.11-87.00-6T😀 pic.twitter.com/k96w2H3An3
— Athletics Federation of India (@afiindia) September 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

