क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test Day 2: रन आउट होने से बचे किंग कोहली, फिर भी ऋषभ पंत पर ऐसे निकाला गुस्सा (Watch Video)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चूकी हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. टीम इंडिया की पारी के दौरान 35वें ओवर में एक घटना कैमरे में कैद हो गई. जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बड़ा विकेट जा सकता था.

IND vs BAN 2nd Test Day 2: रन आउट होने से बचे किंग कोहली, फिर भी ऋषभ पंत पर ऐसे निकाला गुस्सा (Watch Video)
टीम इंडिया और बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चूकी हैं. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. टीम इंडिया की पारी के दौरान 35वें ओवर में एक घटना कैमरे में कैद हो गई. जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बड़ा विकेट जा सकता था. लेकिन विराट कोहली ने चीते की तरह दौड़ लगाकर अपने आप को रन आउट होने से बचा लिया. जिसके बाद उन्होंने नॉन स्ट्राइकर खड़े ऋषभ पंत को घुरते हुए नजर आए.

जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इसका मुख्य कारण यह कि वह विकेटों के बीच विराट को पंत के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली. दरअसल हुआ कुछ यूं था कि विराट कोहली ने फुलर लेंथ की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला था और तेजी से सिंगल लेना चाह रहे थे लेकिन ऋषभ पंत ने मना कर दिया. इसके बाद विराट कोहली को वापस डाइव मार कर क्रीज़ में पहुंचना पड़ा. जिसके बांद ऋषभ पंत को कोहली के गुस्से का सामना करना पड़ा वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कोहली बड़ी-बड़ी आंखों से पंत को देख रहे हैं.टीम इंडिया का स्कोर 136/4.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).