क्रिकेट

Ind vs Aus 4th Test 2023 Day 2, Stumps: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 36/0, अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 444 रनों से पीछे

ऑस्ट्रेलिया के लिए ख्वाजा-ग्रीन ने शतक लगाया जबकि आर अश्विन ने छह विकेट लिए. आज ऑस्ट्रेलिया ने खेल की शुरुआत चार विकेट से 255 रन आगे की. तब उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 208 रन की पार्टनरशिप हुई. आउट होने से पहले कैमरन ग्रीन ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया.

Ind vs Aus 4th Test 2023 Day 2, Stumps: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 36/0, अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 444 रनों से पीछे
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत के लिए यह मैच काफी अहम है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहती है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में पहुंचना चाहती है. इस बीच दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत का स्कोर 36/0 है जबकि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है. क्रीज पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 480 रन पर ऑल आउट की. ऑस्ट्रेलिया के लिए ख्वाजा-ग्रीन ने शतक लगाया जबकि आर अश्विन ने छह विकेट लिए. आज ऑस्ट्रेलिया ने खेल की शुरुआत चार विकेट से 255 रन आगे की. तब उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 208 रन की पार्टनरशिप हुई. आउट होने से पहले कैमरन ग्रीन ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).