खेल

Turkey vs Portugal, 23th Match Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरो कप में आज तुर्की और पुर्तगाल के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप के 17वें एडिशन का आगाज हो गया हैं. जर्मनी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में रोजाना रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस बार यूरो कप 2024 में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. आज तुर्की और पुर्तगाल के बीच यूरो कप का 23वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा.

Turkey vs Portugal, 23th Match Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरो कप में आज तुर्की और पुर्तगाल के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच
तुर्की बनाम पुर्तगाल (Photo Credits: Twitter)

Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप के 17वें एडिशन का आगाज हो गया हैं. जर्मनी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में रोजाना रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस बार यूरो कप 2024 में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. आज तुर्की और पुर्तगाल के बीच यूरो कप का 23वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. तुर्की और पुर्तगाल के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पुर्तगाल ने 7 मुकाबले जीते हैं. तुर्की ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक भी मैच ड्रा पर खत्म नहीं हुआ हैं. भारतीय फैंस यूरो कप 2024 के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलर पर देख सकते हैं. इसके अलावा इन सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).