खेल

Cristiano Ronaldo Record: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, यूरोपीय चैंपियनशिप के छह संस्करणों में खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. रोनाल्डो अब यूरोपीय चैंपियनशिप के छह अलग-अलग संस्करणों में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Cristiano Ronaldo Record: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, यूरोपीय चैंपियनशिप के छह संस्करणों में खेलने वाले बने पहले खिलाड़ी
Cristiano Ronaldo (Photo Credit: @Cristiano)

Cristiano Ronaldo Record: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. रोनाल्डो अब यूरोपीय चैंपियनशिप के छह अलग-अलग संस्करणों में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. पुर्तगाल के इस स्टार ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्हें चेक गणराज्य के खिलाफ यूईएफए यूरो 2024 के अपने पहले मैच में पुर्तगाल की शुरुआती एकादश में शामिल किया गया. बता दें की रोनाल्डो ने 2004 में यूरो में पदार्पण किया था और 2016 में पुर्तगाल के खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,. 39 साल की उम्र के बावजूद, रोनाल्डो उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और यह रिकॉर्ड उनकी लंबी उम्र और फिटनेस का प्रमाण है.

रोनाल्डो यूरोपीय चैंपियनशिप के छह संस्करणों में भाग लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).