CWG 2022: 'केजरीवाल जी, न इनाम मिला-न सहायता'...मेडल विजेता दिव्या ने शिकायती लहजे में बयां किया दर्द
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर अरविंद केजरीवाल ने दिव्या काकरान को बधाई दी थी, जिसके बाद दिव्या काकरान का दर्द छलक गया. उन्होंने भावुक ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल से निवेदन किया.
Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड समेत 12 मेडल हासिल किए. इस दौरान महिला पहलवान दिव्या काकरान (Divya Kakran) ने भी भारत को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) दिलाया. दिव्या काकरान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भी बधाई दी थी.
अब दिव्या काकरान ने अरविंद केजरीवाल के बधाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना दर्द बयां किया है. दिव्या ने ट्वीट किया, "मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद मेराआपसे एक निवेदन है की मै पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हू ओर यही अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हू परंतुअब तक मुझे राज्य सरकारसे किसी तरह की कोई इनाम राशि नही दी गई न कोई मदद दी गई."
दिव्या काकरान ने कहा "मैं आपसे इतना निवेदन करती हूँ की जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकर किसी ओर स्टेट से भी खेलते है उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए."
।मैं आपसे इतना निवेदन करती हूँ की जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकर किसी ओर स्टेट से भी खेलते है उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाये। @aajtak @ZeeNews @ABPNews @AAPDelhi
— Divya kakran (@DivyaWrestler) August 7, 2022
समय ने खुद को दोबारा दोहराया एसा लगता है सब कुछ पहले जैसा ही है ना कल मेरे लिए कुछ किया गया था ना ही अब। @ArvindKejriwal @AamAadmiParty @aajtak @ZeeNews https://t.co/j5A3Z1EAe7
— Divya kakran (@DivyaWrestler) August 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

