WTC Final Viral Video: मैच के दौरान मराठी में प्लान बनाते नजर आए अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और दिग्गज आलराउंडर शार्दुल ठाकुर मराठी में प्लान बनाते नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और दिग्गज आलराउंडर शार्दुल ठाकुर मराठी में प्लान बनाते नजर आ रहे हैं. मैच के तीसरे दिन जब ये दोनों बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे तब मराठी में एक दूसरे से बात करके प्लान बना रहे थे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
जेव्हा दोन #मराठी माणसं एकमेकांना भेटतात! 😊 pic.twitter.com/pSrMW4jthv
— Suraj Borawake (@s_borawake) June 10, 2023
इससे पहले तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 44 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों की बढ़त बना ली हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

