क्रिकेट

WPL 2024 Orange And Purple Cap Winner List: एलिस पैरी ने ऑरेंज और श्रेयंका पाटिल ने जीता पर्पल कैप, आरसीबी ने किया खिताब पर कब्जा

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन आज समाप्त हो गया हैं. डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई वाली मेग लैनिंग के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. आरसीबी की टीम ने इतिहास रच दिया है. आरसीबी ने पहली बार कोई ट्रॉफी जीत ली है.

WPL 2024 Orange And Purple Cap Winner List: एलिस पैरी ने ऑरेंज और श्रेयंका पाटिल ने जीता पर्पल कैप, आरसीबी ने किया खिताब पर कब्जा
एलिस पैरी और श्रेयंका पाटिल (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन समाप्त हो गया हैं. डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई वाली मेग लैनिंग के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. आरसीबी की टीम ने इतिहास रच दिया है. आरसीबी ने पहली बार कोई ट्रॉफी जीत ली है. आरसीबी की महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. आरसीबी ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया. फ्रेंचाइजी के 16 साल के इतिहास में यह पहला खिताब है. उसकी मेंस टीम अब तक टाइटल नहीं जीत सकी है. आरसीबी ने सिर्फ टाइटल ही नहीं जीत है बल्कि ऑरेंज और पर्पल कैप भी अपने नाम कर लिया. आरसीबी की स्टार आलराउंडर एलिस पैरी ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया. एलिस पैरी ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए. एलिस पैरी ने 9 मैच की 9 पारियों में 347 रन बनाए. इस दौरान एलिस पैरी का औसत 69.40 और स्ट्राइक रेट 125.72 का रहा. एलिस पैरी के बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले. फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए घातक गेंदबाजी करने वाली श्रेयंका पाटिल ने पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया. श्रेयंका पाटिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट लिए. इससे टूर्नामेंट में श्रेयंका पाटिल ने कुल 13 विकेट चटकाई. श्रेयंका पाटिल सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाली गेंदबाज बनीं.

ऑरेंज कैप टेबल:

Batter Matches Runs Average Strike Rate Highest Score
Ellyse Perry (RCB) 9 347 69.40 125.72 66
Meg Lanning (DC) 9 331 36.77 123.04 60
Smriti Mandhana (RCB) 10 300 29.88 145.4 80
Deepti Sharma (UPW) 8 295 98.33 136.57 88*
Beth Mooney 8 285 47.50 141.08 85*

पर्पल कैप टेबल:

Bowler Matches Wickets Average Economy BBI
Shreyanka Patil (RCB) 8 13 12.07 7.30 4/12
Asha Sobhana (RCbB) 10 12 15.41 7.11 5/22
Sophie Molineux (RCB) 10 12 23.16 7.31 3/20
Marizanne Kapp (DC) 7 11 14.18 6.50 3/5
Jess Jonassen (DC) 7 11 15.09 7.21 3/21
Sophie Ecclestone (UPW) 8 11 18.81 6.57 3/20
Radha Yadav (DC) 9 10 16.90 7.04 4/20

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).