Virat Kohli's 500th Match: बीसीसीआई ने विराट कोहली को 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच की दी बधाई, देखें ट्वीट
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर जब उतरेंगे तो उनकी झोली में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी. जी हाँ भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत के लिए 500 अंतर्राष्ट्रीय खेलेंगे. ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे.
Virat Kohli's 500th Match: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर जब उतरेंगे तो उनकी झोली में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी. जी हाँ भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत के लिए 500 अंतर्राष्ट्रीय खेलेंगे. ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे. वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सहित भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: Ashes 2023: ओल्ड ट्रैफर्ड में मार्क वुड ने 92mph की रफ़्तार से फेकि गेंद, स्टीव स्मिथ को बनाया अपना शिकार, देखें वीडियो
बता दें की भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच "क्रिकेट के भगवन" सचिन तेंदुलकर ने खेला है. सचिन ने कुल 664 मैच खेले है, इस सूचि में अन्य दो नाम पूर्व कप्तान एमएस धोनी (538) और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ (509) के हैं. इस दौरान कोहली के 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले. बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी बधाई, लिखा- "यात्रा की प्रशंसा करने के 500 कारण! विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए उनके 500वें अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए बधाई".
देखें ट्वीट:
500 reasons to admire the journey!
Congratulations to Virat Kohli on his 5️⃣0️⃣0️⃣th international match for #TeamIndia 🇮🇳🫡#WIvIND | @imVkohli pic.twitter.com/Y9lez80Q97
— BCCI (@BCCI) July 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

