Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में फैंस के दिलों पर छा गए वैभव सूर्यवंशी, 6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचीं दो लड़कियां; देखें तस्वीर
सीरीज के चौथे वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी 143 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर अंडर-19 वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया था. इस मामले में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के कमरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस बीच वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है.
Fans Drive For 6 Hours To Meet Vaibhav Suryavanshi In England: टीम इंडिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अपने बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं. विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से महज 14 साल की उम्र में फैंस के दिलों पर छा चुके हैं. हाल ही में हुई भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की यूथ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. पांच मैचों की सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 355 रन बनाए. सीरीज के चौथे वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी 143 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर अंडर-19 वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया था. इस मामले में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के कमरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस बीच वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है. सीरीज के बाद इंग्लैंड दौरे पर दो फैन लड़कियां छह घंटे कार से यात्रा कर वैभव सूर्यवंशी से मिलने के लिए पहुंचीं. आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने इसकी तस्वीर साझा की है.
6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचीं दो फैंस:
Proof why we have the best fans 🫡
🚗 Drove for 6 hours to Worcester
👚 Wore their Pink
🇮🇳 Cheered for Vaibhav & Team India
Aanya and Rivaa, as old as Vaibhav himself, had a day to remember 💗 pic.twitter.com/9XnxswYalE
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

