क्रिकेट

Travis Head Half Century: विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 57वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं.

Travis Head Half Century: विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले विकेट की तलाश
ट्रैविस हेड (Photo Credits: IPL/Twitter)

SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 57वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच से ही दोनों में से किसी एक के प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ हो सकता है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों करीब करीब बराबरी पर खड़ी हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 6 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. उधर बात अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की करें तो लखनऊ ने भी 11 मैचों में से 6 जीते और 5 हारे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 12 अंक हैं. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने महज 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्कोर 79/0.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).