क्रिकेट

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई, राशिद खान से वीडियो कॉल पर बात की- Video

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान को टी20 विश्व कप 2024 के अपने पहले सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी.

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई, राशिद खान से वीडियो कॉल पर बात की- Video
तालिबान के विदेश मंत्री ने आमिर खान मुत्ताकी (Photo: @ArianaNews_)

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान को टी20 विश्व कप 2024 के अपने पहले सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है की अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बाद, तालिबान के विदेश मंत्री मुत्ताकी ने राशिद खान से वीडियो कॉल पर बात की और टीम को बधाई दी और बाकी टूर्नामेंट के लिए उनकी सफलता की कामना भी की.

बता दें की अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची है. मंगलवार को अफगानिस्तान ने सुपर 8 मैच में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर 8 रन से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज़ के 43 रनों की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकशान पर 115 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि नवीन-उल-हक ने 4 विकेट लिए. बता दें की ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई. अब अफगानिस्तान का सामना सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा. जबकि भारत का सामना इंग्लैंड से होगा.

तालिबान के विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).