SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 57वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं.
SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 57वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच से ही दोनों में से किसी एक के प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ हो सकता है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों करीब करीब बराबरी पर खड़ी हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 6 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. उधर बात अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की करें तो लखनऊ ने भी 11 मैचों में से 6 जीते और 5 हारे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 12 अंक हैं. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.
Lucknow Super Giants win the toss and opt to bat first against Sunrisers Hyderabad.
LSG XI: Quinton de Kock, KL Rahul(w/c), Marcus Stoinis, Nicholas Pooran, Ayush Badoni, Deepak Hooda, Krunal Pandya, Krishnappa Gowtham, Yash Thakur, Ravi Bishnoi,… pic.twitter.com/jggkznw7qC
— The Field (@thefield_in) May 8, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

