क्रिकेट

SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया, शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने गेंद से मचाया कोहराम

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 171 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए हैं.

SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया, शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने गेंद से मचाया कोहराम
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 47वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के होम राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 171 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मार्को जानसन और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 166 रन ही बना सकीं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).