SRH Beat DC, IPL 2024 35th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अच्छे ऑप्शन है.
SRH Beat DC, IPL 2024 35th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हरा दिया हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की ये पांचवीं जीत है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 266 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 199 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.
Match 35. Sunrisers Hyderabad Won by 67 Run(s) https://t.co/LZmP9Tevto #TATAIPL #IPL2024 #DCvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2024
GAME. OVER. ♨️
What a show from the Risers! 🫡#PlayWithFire #DCvSRH
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

