Sreesanth Retirement: श्रीसंत ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, देखिए उनका भावुक कर देने वाला Video
2005 में भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाने वाले केरल के तेज गेंदबाज ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच खेला था. संन्यास के ऐलान के बाद श्रीसंत ने ट्वीटर पर एक वीडियो भी जारी किया है.
Sreesanth Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है. 39 साल के श्रीसंत ने बुधवार को ट्वीट कर सन्यास लेने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनके लिए ये बेहद मुश्किल फैसला था और भले ही इससे उन्हें ज्यादा खुशी नहीं मिलने वाली, लेकिन आने वाली पीढ़ी की खातिर उन्होंने ये कदम उठाने का फैसला किया है. संन्यास के ऐलान के बाद श्रीसंत ने ट्वीटर पर एक वीडियो भी जारी किया है. 2005 में भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket Team) में अपनी जगह बनाने वाले केरल के तेज गेंदबाज ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच खेला था.
श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा, ''मेरे लिए आज एक कठिन दिन है, साथ ही यह रिफ्लेक्शन और कृतज्ञता का भी दिन है. एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपने 25 साल के करियर के दौरान, मैंने हमेशा प्रतिस्पर्धा, जुनून और दृढ़ता के उच्चतम मानकों के साथ तैयारी और प्रशिक्षण के दौरान सफलता और क्रिकेट खेल जीतने का प्रयास किया है. मेरे परिवार, मेरे साथियों और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है.''
आगे उन्होंने लिखा, ''बहुत दुख के साथ लेकिन अफसोस के बिना, मैं यह भारी मन से कहता हूं कि मैं भारतीय घरेलू (प्रथम श्रेणी और सभी प्रारूपों) क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए..मैंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर समाप्त करने का फैसला किया है.''
It has been an honor to represent my family, my teammates and the people of India. Nd everyone who loves the game .
With much sadness but without regret, I say this with a heavy heart: I am retiring from the Indian domestic (first class and all formats )cricket ,
— Sreesanth (@sreesanth36) March 9, 2022
— Sreesanth (@sreesanth36) March 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

