क्रिकेट

South Africa Women vs West Indies Women, 3rd Match Live Playing XI Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला आज साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. साउथ अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में हैं. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज कर रहीं हैं.

South Africa Women vs West Indies Women, 3rd Match Live Playing XI Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम वेस्ट इंडीज़ महिला (Photo Credits: Twitter)

South Africa Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 3rd Match: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला आज साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. साउथ अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में हैं. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहीं हैं. साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच अब कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने महज सात मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला. इस बीच तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सुने लुस, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका.

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, स्टैफनी टेलर, डींड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), चिनेले हेनरी, आलिया एलेने, ज़ैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, शमिलिया कॉनेल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).