Sourav Ganguly On World Cup 2023: वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान होने के बाद इमोशनल हुए BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, इस बात का है मलाल
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेज़बानी में खेला जाएगा. बीते मंगलवार यानी 27 जून को आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल का एलान किया. वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस बीच वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ी बात कही हैं.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेज़बानी में खेला जाएगा. बीते मंगलवार यानी 27 जून को आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल का एलान किया. वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस बीच वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ी बात कही हैं. सौरव गांगुली ने कहा कि जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था तब कोरोना की वजह से ऐसा नहीं हो सका था. सौरव गांगुली ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और पूरे बीसीसीआई स्टाफ को बधाई दी हैं. सौरव गांगुली ने ट्वीट में लिखा कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित हूं.. अध्यक्ष के रूप में कोरोना की वजह से मिस कर दिया था.. यह क्या ही नज़ारा होगा.. शानदार वेन्यू.. अच्छी तरह से बांटे गए हैं.. इतने सारे वेन्यू पर कोई भी देश गर्व नहीं कर सकता.. बीसीसीआई इसे दुनिया के लिए याद रखने वाला टूर्नामेंट बना देगा.. बीसीसीआई में सभी को बधाई, जय शाह, रोजर बिन्नी और अन्य सभी पदाधिकारी.. और स्टाफ.
Look forward to the World Cup in india .. missed out as president due to covid ..what a spectacle it will be ..great venues .. great allocations . So many venues no country can boast of ..Bcci will make it a tournament to remember for the world .. congratulations to all at @BCCI…
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) June 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

