क्रिकेट

Saudi Arabia Invest in IPL: आईपीएल में 5 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है सऊदी अरब, जानें पूरी डिटेल

सऊदी अरब आईपीएल में 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है, जिसकी कीमत 30 बिलियन डॉलर है और लीग को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा.

Saudi Arabia Invest in IPL: आईपीएल में 5 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकता है सऊदी अरब, जानें पूरी डिटेल
(Photo : X)

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. बीसीसीआई ने पहली बार 2008 में इसका आयोजन किया. अभी आईपीएल 2023 यानी टी20 लीग के 16वें सीजन तक के मुकाबले खेले जा चुके हैं.

सऊदी अरब आईपीएल में 5 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है, जिसकी कीमत 30 बिलियन डॉलर है और लीग को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा. आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि सऊदी अरब क्रिकेट में निवेश के लिए उत्सुक है. उन्होंने बताया कि उन्होंने दूसरे खेलों में भी अच्छा काम किया है. ऐसे में वे क्रिकेट में भी ऐसा कर सकते हैं. वे खेल में निवेश के लिए उत्सुक हैं और एशिया में क्रिकेट की लोकप्रियता के चलते उनके पास बड़ा मौका भी है.

वर्ल्ड कप 2023 की धूम के बीच IPL 2024 को लेकर कुछ बड़ी अपडेट्स आई हैं. इसमें आईपीएल टीमों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख से लेकर खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख तक का जिक्र है. इसके तहत सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल कमिटी को सौंपनी होगी. इसके एक महीने बाद खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).