क्रिकेट

The Hundred Men’s Final: द हंड्रेड मेन्स फ़ाइनल में साकिब महमूद के तीन विकेट ने बदला मुकाबले का रुख़, ट्राफी जीतने के बाद बनें प्लेयर ऑफ़ द मैच, देखें वीडियो

18 अगस्त( रविवार) को लंदन के लॉर्ड्स में द हंड्रेड मेन्स फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने सदर्न ब्रेव को 17 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा किया. साकिब महमूद ने अपने तीन तेज विकेट लेकर गेम चेंजर साबित हुए, जिसके वजह से उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

The Hundred Men’s Final: द हंड्रेड मेन्स फ़ाइनल में साकिब महमूद के तीन विकेट ने बदला मुकाबले का रुख़, ट्राफी जीतने के बाद बनें प्लेयर ऑफ़ द मैच, देखें वीडियो
ओवल इनविंसिबल्स के गेंदबाज साकिब महमूद (Photo Credits: 'X'/Twccricket)

The Hundred Men’s Final: 18 अगस्त( रविवार) को लंदन के लॉर्ड्स में द हंड्रेड मेन्स फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स ने सदर्न ब्रेव को 17 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा किया. साकिब महमूद ने अपने तीन तेज विकेट लेकर गेम चेंजर साबित हुए, महमूद ने 3/17 के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ समापन किया, जिसमें ल्यूस डी प्लॉय, लॉरी इवांस और कीरोन पोलार्ड का चार गेंदों पर शून्य पर आउट होना भी शामिल है. जिसके वजह से उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. महमूद ने 72वीं गेंद पर डु प्लॉय को आउट किया और फिर ख़तरनाक पोलार्ड को LBW के ज़रिए आउट किया. पेसर ने इवांस को आउट करके ब्रेव को एक और झटका दिया, जिन्होंने गेंद को कवर पर डेविड मालन के हाथों में खेला था. इन तीनों ने समय रहते ब्रेव को 148 रनों का पीछा करते हुए 78 गेंदों पर 100/6 के स्कोर पर मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).