क्रिकेट

SA vs Pak 3rd T20I 2021: T20I क्रिकेट में Aiden Markram का तहलका, दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम आमला के बाद यह खास कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे T20I मुकाबले में टॉस हारकर मेजबान टीम अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एडन मार्क्रम ने महज 31 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

SA vs Pak 3rd T20I 2021: T20I क्रिकेट में Aiden Markram का तहलका, दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम आमला के बाद यह खास कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
एडन मार्क्रम (Photo Credits; Instagram/aidenmarkram )

SA vs Pak 3rd T20I 2021: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे T20I मुकाबले में टॉस हारकर मेजबान टीम अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एडन मार्क्रम (Aiden Markram) ने महज 31 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इससे पहले मार्क्रम ने पिछले दोनों T20I मुकाबले में भी अर्धशतक लगाए थे. इसके साथ ही वह T20I क्रिकेट में अफ्रीका के लिए लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. मार्क्रम से पहले अफ्रीका के लिए यह खास कारनामा हाशिम आमला ने किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).