क्रिकेट

SA Beat SL, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से दी करारी शिकस्त, कुसल मेंडिस और चैरिथ असलांका की आतिशी पारी पर फिरा पानी

यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 428 रन बनाए.

SA Beat SL, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से दी करारी शिकस्त, कुसल मेंडिस और चैरिथ असलांका की आतिशी पारी पर फिरा पानी
चैरिथ असलांका और कुसल मेंडिस (Photo Credits: Twitter)

भारत में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में आज के दिन के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में आगाज किया हैं. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 428 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के रासी वान डेर डुसेन ने सबसे ज्यादा 108 रनों तूफानी पारी खेली. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 44.5 ओवर में महज 326 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से चैरिथ असलांका ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).