क्रिकेट

RR Beat LSG, IPL 2024 4th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हराया, केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी पर फिरा पानी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली.

RR Beat LSG, IPL 2024 4th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हराया, केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी पर फिरा पानी
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

आज भी आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 173 रन ही बना सकीं. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).