क्रिकेट

RCB-W Beat UPW-W, WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 23 रनों से धोया, स्मृति मंधाना- एलिसे पेरी के तूफ़ानी पारी के बाद गेंदबाजों ने की कमाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 23 रनों से हरा दिया है. स्मृति मंधाना- एलिसे पेरी के तूफ़ानी पारी के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है

RCB-W Beat UPW-W, WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 23 रनों से धोया, स्मृति मंधाना- एलिसे पेरी के तूफ़ानी पारी के बाद गेंदबाजों ने की कमाल
UPW-W vs RCB-W

RCB-W Beat UPW-W, WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 23 रनों से हरा दिया है. स्मृति मंधाना- एलिसे पेरी के तूफ़ानी पारी के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है. और आरसीबी को कमाल की जीत दिलाई है. यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन आरसीबी के सलामी बल्लेबाज एस मेघना और स्मृति मंधाना ने शुरुआती पावर प्ले में 9 रन प्रति ओवर से ऊपर स्कोर करते हुए वॉरियर्स की गेंदबाजी पर शुरू से ही आक्रमण करना शुरू कर दिया. एस मेघना 21 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गईं, दूसरे छोर पर मंधाना ने बल्ले से अपना दबदबा जारी रखा और 50 गेंदों पर 80 रन बनाई. मंधाना ने अपनी तूफानी पारी में तीन छक्के और 10 चौके लगाए. पारी के अंत में आरसीबी ने तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. जिसका पीछा करने उतरी यूपी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन एक समय विकेट की पतछर- सी लग गई थी लेकिन कप्तान एलिसा हीली ने धमाकेदार अर्धशतक ठोंकी है. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाई, वही कुछ समय के लिए दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाली लेकिन उनके आउट होने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर मे 8 विकेट पर 175 रन पर रोक दिया है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).