क्रिकेट

Ross Adair Century: दूसरे टी20 मुकाबले में रॉस अडायर ने महज 57 गेंदों पर जड़ा धुआंधार शतक, साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों के छुड़ाए पसीनें

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया.

Ross Adair Century: दूसरे टी20 मुकाबले में रॉस अडायर ने महज 57 गेंदों पर जड़ा धुआंधार शतक, साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों के छुड़ाए पसीनें
आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter/IrelandCricketTeam)

South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 2nd T20I Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज रॉस अडायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया हैं. आयरलैंड की टीम का स्कोर 173/1.

रॉस अडायर ने महज 57 गेंदों पर जड़ा शतक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).