क्रिकेट

RR Beat RCB, IPL 2024 19th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हराया; जोस बटलर ने खेली शतकीय पारी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 113 रनों की आतिशी पारी खेली.

RR Beat RCB, IPL 2024 19th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हराया; जोस बटलर ने खेली शतकीय पारी
संजू सैमसन और जोस बटलर (Photo Credits: Twitter)

RCB Beat RR, IPL 2024 19th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 19 मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने जीत का चौका जड़ दिया हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 113 रनों की आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रीस टॉपले ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).