IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final: सिनेमाघरों में PVR Inox करेगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच का प्रसारण, आदित्य ठाकरे ने जताया कड़ा विरोध, देखें पोस्ट
ठाकरे के मुताबिक, सिनेमाघरों में इस तरह भारत-पाकिस्तान मुकाबले का प्रसारण करना पहलगाम आतंकी हमले में शहीद यात्रियों और वीर जवानों का अपमान है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वोच्च यौगदान दिया. उन्होंने पीवीआर इनॉक्स से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग भी की है.
IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर को लेकर जहां फैन्स में जबरदस्त उत्साह है, वहीं पीवीआर इनॉक्स द्वारा इस मैच का लाइव प्रसारण सिनेमाघरों में करने की घोषणा अब विवादों में घिर गई है. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने पीवीआर के इस प्रमोशनल पोस्ट पर कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में काम करने वाली किसी भी कंपनी को यह नहीं भूलना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमले के जख्म अभी भी ताज़ा हैं. ठाकरे के मुताबिक, सिनेमाघरों में इस तरह भारत-पाकिस्तान मुकाबले का प्रसारण करना पहलगाम आतंकी हमले में शहीद यात्रियों और वीर जवानों का अपमान है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वोच्च यौगदान दिया. उन्होंने पीवीआर इनॉक्स से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग भी की है.
PVR Inox के फैसले का आदित्य ठाकरे ने जताया कड़ा विरोध
Disgusting to see this.
While you operate in India, please don’t forget that the wounds of the Pahalgam attack are still open.
This, @_PVRCinemas is an insult to all those who were killed in the terrorist attack, and further more, to our brave armed forces that conducted… https://t.co/aPTse4cmO2
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) September 27, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

