क्रिकेट

PM Modi On Team India's Champions Trophy 2025 Win: पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने की बधाई, ट्वीट कर कही यह बात

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे थे. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर के कंधों पर थीं.

PM Modi On Team India's Champions Trophy 2025 Win: पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने की बधाई, ट्वीट कर कही यह बात
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर ली हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे थे. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर थीं. इस बीच टीम इंडिया की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई.

पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने की बधाई:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).