PBKS vs RR, IPL Match 66 Live Score Update: आज के इस रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 66वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 66वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. यह इस सीज़न दोनों के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच होगा. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हरा दिया था. आईपीएल 2023 में अब तक दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन दूसरी बार मुकाबला खेला जा रहा है. अब तक दोनों टीमें 13-13 मैच खेल चुकी हैं और यह उनका इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.
Match 66. Punjab Kings XI: S Dhawan (c), S Singh, A Taide, L Livingstone, J Sharma (wk), S Curran, S Khan, H Brar, R Chahar, A Singh, K Rabada. https://t.co/3cqivbD81R #TATAIPL #PBKSvRR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2023
Here are the Playing XIs for tonight's clash 👌🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/3cqivbD81R #TATAIPL | #PBKSvRR pic.twitter.com/YbUvKowD2e
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

