PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46 Live Score Update: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 215 रनों का विशाल लक्ष्य, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने खेली तूफानी पारी
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 46वां मैच आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमें 15-15 जीत के साथ बराबरी पर रही हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 46वां मैच आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमें 15-15 जीत के साथ बराबरी पर रही हैं. इस सीज़न में इससे पहले जब ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 214 रन बनाई. पंजाब किंग्स की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं.
PBKS - 214-3(20)
MI Need 215 Runs to win
Liam Livingstone - 82*
Jitesh Sharma- 49*#IPL2023 #MIvsPBKS #PBKSvsMI
— mycrickettribe (@mycrickettribe) May 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

