Pakistan vs South Africa: शाहीन अफरीदी और मैथ्यू ब्रीट्ज़के के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पिच पर हुई टक्कर- Video
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज के तीसरे मुकाबला में पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान शाहीन अफरीदी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के से टकरा गए और दोनों के बीच तीखी बहस हुई. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 3rd ODI 2025: पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज के तीसरे मुकाबला में पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान शाहीन अफरीदी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के से टकरा गए और दोनों के बीच तीखी बहस हुई. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी टीम ने शानदार शुरुआत की. अफरीदी ने मेजबान टीम के लिए पहला झटका दिया, जब उन्होंने टोनी डी ज़ोरज़ी को आउट किया. हालांकि, शुरुआती झटके के बाद कप्तान बावुमा और ब्रीट्ज़की ने 119 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तानी गेंदबाजों को निराश कर दिया.
इस बीच 29वें ओवर में ब्रीट्ज़की ने सिंगल लेने से इनकार करते हुए पाकिस्तानी फील्डर को बल्ले से मारने का इशारा किया. जिससे अफरीदी नाराज हो गए। जिसके बाद तुरंत शाहीन अफरीदी ने प्रोटियाज बल्लेबाज से कुछ शब्द कहे. बाद में उसी ओवर में अफरीदी ने ब्रीट्ज़के को एक रन के लिए दौड़ते समय रोक दिया. टक्कर के बाद दोनों खिलाड़ी नॉन-स्ट्राइकर छोर पर एक-दूसरे के सामने आ गए और आपस में बहस करने लगे, जिसके बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें अलग किया.
शाहीन अफरीदी और मैथ्यू ब्रीट्ज़के के बीच हुई तीखी नोकझोंक
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

