क्रिकेट

PAK Beat NED, World Cup 2023 Live Score Update: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया, हसन अली और हारिस रऊफ़ ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. टॉस गवां कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 49 ओवरों में 286 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने 68 रनों की पारी खेली.

PAK Beat NED, World Cup 2023 Live Score Update: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया, हसन अली और हारिस रऊफ़ ने की घातक गेंदबाजी
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स को रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. टॉस गवां कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 49 ओवरों में 286 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने 68 रनों की पारी खेली. नीदरलैंड की ओर बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में महज 205 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड्स की तरफ से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).