IPL के मैदान में अब 'शेर' दहाड़ेगा! मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो
मुंबई इंडियंस को फैंस को आखिकार बड़ी खुशखबरी मिल ही गई है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने एमआई बनाम आरसीबी टाटा आईपीएल 2025 मैच से पहले अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी की घोषणा की है.
Jasprit Bumrah Joins MI For IPL 2025: मुंबई इंडियंस को फैंस को आखिकार बड़ी खुशखबरी मिल ही गई है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने एमआई बनाम आरसीबी टाटा आईपीएल 2025 मैच से पहले अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी की घोषणा की है. 4 जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच में लगी चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज आखिरकार एक्शन में लौटेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में घातक तेज गेंदबाज के आगमन की घोषणा मुंबई ने अपने सोशल मीडिया वीडियो साझा करके दी. जिसमें उन्हें शेर कहा गया है. वीडियो की शुरुआत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन द्वारा गेंदबाज के सफर और उनके बच्चे अंगद को उनकी वापसी के बारे में बताने से होती है. मुंबई इंडियंस ने अपने इस तेज गेंदबाज की वापसी को "शेर वापस आ गया है" टैगलाइन के साथ शेयर किया. नीचे आप वीडियो देख सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़े
𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

