क्रिकेट

Multan Sultans vs Islamabad United PSL 2024 Final Live Streaming: आज फाइनल मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2024 के फाइनल मैच में 18 मार्च को मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तांस का सामना शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा. खेले गए क्वालीफायर मैच में मुल्तान ने बाबर आजम की पेशावर जाल्मी को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई.

Multan Sultans vs Islamabad United PSL 2024 Final Live Streaming: आज फाइनल मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
Multan Sultans vs Islamabad United (Photo: @thePSLt20)

Multan Sultans vs Islamabad United PSL 2024 Final Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2024 के फाइनल मैच में 18 मार्च को मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तांस का सामना शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा. खेले गए क्वालीफायर मैच में मुल्तान ने बाबर आजम की पेशावर जाल्मी को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. जबकि यूनाइटेड ने दो एलिमिनेटर मैचों में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी पर लगातार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

इस सीज़न में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड पहले ही दो बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की है और एक-एक हार झेली है. अब दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में होने वाला है. इस मैच की शुरुवात भारतीय समय अनुसार शाम 9:30 बजे से होगी. प्रशंसक भारत में पीएसएल 2024 के आधिकारिक प्रसारण भागीदार फैनकोड पर इस मैच का स्ट्रीम कर सकते हैं. क्योंकि भारत में पीएसएल मैचों का कोई सीधा प्रसारण नहीं है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).