MS Dhoni Unreal Craze in USA: अमेरिका में नजर आया एमएस धोनी का जबरजस्त क्रेज, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं, इसके बावजूद फैंस के बीच आज भी एमएस धोनी का क्रेज कम नहीं हो रहा है. इसका सबूत सभी को आईपीएल के दौरान नजर आया हैं. एमएस धोनी की टीम जिस भी विपक्षी टीम के घर पर खेलने के लिए गई, वहां घरेलू टीम से ज्यादा सीएसके को समर्थन करने वालों की संख्या नजर आई थी.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं, इसके बावजूद फैंस के बीच आज भी एमएस धोनी का क्रेज कम नहीं हो रहा है. इसका सबूत सभी को आईपीएल के दौरान नजर आया हैं. एमएस धोनी की टीम जिस भी विपक्षी टीम के घर पर खेलने के लिए गई, वहां घरेलू टीम से ज्यादा सीएसके को समर्थन करने वालों की संख्या नजर आई थी और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह धोनी खुद थे. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें गाड़ियों की नंबर प्लेट के पीछे धोनी और सीएसके लिखा नजर आ रहा है. दरअसल, यह तस्वीरें अमेरिका के टेक्सास शहर की हैं जहाँ दो कारों में से एक की नंबर प्लेट पर 'CSK-MSD' लिखा हुआ दिखाई दें रहा है. जबकि दूसरी कार के पीछे 'Dhoni-MS' लिखा नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को चेन्नई सुपर के एक फैन पेज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

